{"_id":"59c805274f1c1b17108b4dca","slug":"21506280743-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास काटने गई महिला की करंट लगने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घास काटने गई महिला की करंट लगने से मौत
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घास काटने गई महिला की करंट लगने से मौत
-खेत में गिरा था 11 हजार वोल्टेज का तार
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल के भखंदा में रविवार शाम खेत में घास काटने गई एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। खेत में 11 हजार वोल्टेज का विद्युत तार टूटकर गिरा था। उसकी चपेट में आने से हादसा हुआ। परिजनों में हाहाकार मचा है।
भखंदा की कुसुमा (40) बाबूलाल रविवार शाम करीब पांच बजे मवेशियों के लिए खेत में घास काटने गई थी। वह खेत में घास काट रही थी कि इसी दौरान 11 हजार वोल्टेज का तार टूट कर गिर गया। इससे कुसुमा बेखबर थी। वह जैसे ही घास काटकर घर जाने के लिए चली अचानक उसका पैर तार में पड़ गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गई। वह गंभीर रूप से झुलस गई तब खेतों में काम कर रहे लोगों को हादसे की जानकारी हुई। शोर मचाते हुए लोग भागकर पहुंचे। जानकारी देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। जब तक लोग कुसुमा को अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई। कुसुमा की मौत से गांव में हाहाकार मचा है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अशोक भारतीय ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। वह विभागीय अधिकारियों के खिलाफ डीएम से शिकायत कर मुआवजे की मांग करेंगे।
बाइक की टक्कर से युवक घायल
अजुहा (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली के अजुहा से पहले हाईवे पर स्थित पुल के समीप रविवार दोपहर एक बाइक सवार मवेशी लेकर जा रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में सुधीर निवासी लुकिया गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला। घायल को स्थानीय लोगों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पूजा पंडाल में उतरा करंट, युवक की मौत
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोतवाली के बलीपुर नारा गांव में देवी जागरण का कार्यक्रम हो रहा है। शनिवार रात गांव सुग्रीव (22) कार्यक्रम देखने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि सीलन से पूजा पंडाल के पाइप में करंट उतरा था। अचानक युवक पाइप को पकड़ लिया और उसकी चिपक गया। हादसा देख पूजा पंडाल में भगदड़ मच गई। रविवार को परिवार के लोगों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।