फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   अश्लील वीडियो दिखाकर किया दुष्कर्म का प्रयास

अश्लील वीडियो दिखाकर किया दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 22 Sep 2017 01:19 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
अश्लील वीडियो दिखाकर किया दुष्कर्म का प्रयास
अश्लील वीडियो दिखा दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

-विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चरवा इलाके में अश्लील वीडियो क्लिप दिखाकर दरिंदे ने एक किशोरी से दरिंदगी का प्रयास किया। विरोध करने पर युवक उसको पीटकर भाग निकला। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को पड़ोसी युवक अक्सर परेशान करता था। आरोप है कि मंगलवार शाम किशोरी घर में अकेली थी। जानकारी होते ही युवक पहुंच गया। अपने मोबाइल में रखी अश्लील वीडियो क्लिप दिखाकर उसने किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी ने विरोध किया तो युवक भड़क गया और उसे मारपीट कर घर से भाग निकला। घर लौटे परिजनों को किशोरी ने आपबीती बताई। पड़ोसी युवक के घर उलाहना देने के बाद पीड़ित परिवार बुधवार सुबह किशोरी को लेकर थाने पहुंचा। पीड़ित पिता से तहरीर लेकर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। चरवा कोतवाल ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

--------------------
विवाहिता से दुराचार की कोशिश
मंझनपुर (ब्यूरो)। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम खेत गई विवाहिता के साथ पड़ोसी युवक ने दुराचार का प्रयास किया। आबरू बचाते हुए विवाहिता चीख पड़ी। शोर मचाने पर दुराचार में नाकाम युवक विवाहिता को पीटकर धमकी देते हुए भाग निकला। देर शाम पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed