{"_id":"597b87264f1c1ba1438b4889","slug":"21501267750-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के बाद कोखराज में बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी के बाद कोखराज में बवाल
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़खानी के बाद कोखराज में बवाल
गुस्साए ग्रामीणों ने भरवारी से आने वाले बाइक सवारों को जमकर पीटा
दोनों पक्षों ने दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
भरवारी।
कोखराज थाना और भरवारी मार्ग के मध्य शुक्रवार रात करीब नौ बजे एक किशोरी से बाइक सवार तीन युवकों ने छेड़खानी की। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने भरवारी से कोखराज जाने वाले बाइक सवार आधा दर्जन से ज्यादा युवकों को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। एक सपा नेता की सूचना पर पुलिस पहुंची तो मामला शांत हुआ। मारपीट में दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। प्रकरण में दोनों पक्षों से कोखराज थाने की पुलिस को तहरीर दी गई है।
भरवारी से कोखराज को जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार रात करीब नौ बजे एक किशोरी से बाइक सवार तीन युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर उसका हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की। किशोरी चीखते-चिल्लाते गांव पहुंची। ग्रामीणों को बताया कि भरवारी की तरफ से आए बाइक सवार तीन युवकों ने उसके साथ अभद्रता की। इससे गुस्साए लोग लाठी-डंडा लेकर मुख्य मार्ग पर खड़े हो गए। इसके बाद भरवारी की ओर से कोखराज जाने वाले बाइक सवार लोगों को रोक कर उन्होंने पीटना शुरू कर दिया। तीन बाइक सवार पिटाई से घायल होकर भाग निकले। मगर बाद में आए दो बाइक सवार ग्रामीणों से भिड़ गए। इस पर ग्रामीणों ने दोनों को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर सड़क किनारे फेंक दिया। इसी बीच एक बाइक से सपा नेता अपने साथी के साथ पहुंचे। ग्रामीणों ने सपा नेता से पूछा कि कहां से आ रहे तो उन्होंने बताया सिंघिया से तो उनको छोड़ दिया। मगर उनके पीछे रहे बाइक सवारों को रोक फिर पीटना शुरू कर दिया। इसकी सूचना सपा नेता ने कोखराज एसओ बृजेश द्विवेदी के साथ पुलिस कंट्रोल रूम को दी। कोखराज पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा। मामले में किशोरी और घायलों की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। एनसीआर लिखकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोखराज एसओ बृजेश द्विवेदी का कहना है कि मामूली बात पर घटना हुई है। एनसीआर लिखकर कार्रवाई की जा रही है।