{"_id":"5cc983e9bdec22078d32e0e3","slug":"201556710377-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की पिटाई, मासूम को सेफ्टी टैंक में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला की पिटाई, मासूम को सेफ्टी टैंक में फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की पिटाई, मासूम को सेफ्टी टैंक में फेंका
पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के डेढ़ावल गांव का मामला
जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए पीड़ित मां-बेटा
अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमशरीरा। क्षेत्र के डेढ़ावल गांव में मंगलवार शाम पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी दबंगों ने एक महिला को बेरहमी से पीटा। उसके मासूम बेटे को निर्माणाधीन सेफ्टी टैंक में फेंक दिया। पीड़ित मां-बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डेढ़ावल निवासी उर्मिला देवी पत्नी रामलौटन ने बताया कि पड़ोसी दबंग से उसके परिवार की पुरानी रंजिश है। इसे लेकर वह आए दिन गाली-गलौज करता है। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाता है। पीड़िता की मानें तो मंगलवार शाम भी दबंग अपशब्द कह रहा था। ऐतराज जताने पर पिटाई शुरू कर दी। डेढ़ साल के बेटे प्रवेश को घर के पास बन रहे निर्माणाधीन सेफ्टी टैंक में फेंक दिया। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। गांव वालों ने ही मां-बेटा को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला का कहना है कि उसका पति परदेश में है। परिवार का कोई अन्य पुरुष भी गांव में नहीं रहता है। मामले में पश्चिमशरीरा एसओ हेमंत मिश्रा का कहना है कि फिलहाल ऐसी किसी घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिली तो एफआईआर लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
-----