फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   नौकरी दिलाने का झांसा देकर मूकबधिर को बेचा

नौकरी दिलाने का झांसा देकर मूकबधिर को बेचा

Wed, 23 Jan 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
नौकरी दिलाने का झांसा देकर मूकबधिर को बेचा
नौकरी दिलाने का झांसा देकर मूकबधिर को बेचा!
विज्ञापन

कोखराज के रसूलपुर गेरसा का मामला, पीड़ित मां ने एसपी से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गेरसा गांव में रहने वाले एक मूकबधिर का नौकरी दिलाने का झांसा देकर शातिर ने सौदा कर दिया। साल भर से उसका कोई सुराग नहीं लग रहा है। पीड़ित मां ने मंगलवार को एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।

रसूलपुर गेरसा गांव की शिवसती पत्नी मुकुंद ने बताया कि उसका बेटा राकेश मूकबधिर है। 24 फरवरी 2018 को पड़ोसी युवक ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके बेटे को मुंबई भेजा। इसके बाद से बेटे का कोई सुराग नहीं लगा। महिला का कहना है कि कुछ महीने तक पड़ोसी बेटे के जल्द लौट आने की बात कहता था। हालांकि फोन पर बात नहीं कराता था। न ही कोई संपर्क नंबर देता था। इस बीच बेटे के बारे में पूछने पर पड़ोसी अपशब्द कहने लगा। इस पर बेटे की खोजबीन शुरू कर दी गई। पता चला कि पड़ोसी ने बेटे का मुंबई में ही दोस्त के साथ मिलकर सौदा कर दिया है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए कोखराज इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed