फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पत्नी से झगड़ युवक ने गले लगाई फांसी

पत्नी से झगड़ युवक ने गले लगाई फांसी

Sat, 29 Jul 2017 09:34 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
पत्नी से झगड़ युवक ने गले लगाई फांसी
पत्नी से झगड़ युवक ने लगाई फांसी
विज्ञापन

शुक्रवार रात कोखराज गांव में हुई घटना, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज में शुक्रवार रात पत्नी से झगड़ युवक ने घर के भीतर फांसी लगा ली। सुबह पत्नी ने शव लटकते देखा तो उसकी चीख निकल गई। घर में हाहाकार मच गया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोखराज गांव निवासी राकेश कुमार (30) पुत्र दुज्जे गरीब मजदूर है। मेहनत मजदूरी कर वह परिवार की जीविका चलाता था। दो दिन से उसका विवाद पत्नी बबली से चल रहा था। शुक्रवार की रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी झड़प हुई। आधी रात पत्नी और दो वर्षीय मासूम बच्ची के सो जाने के बाद युवक ने घर के भीतर धन्नी के सहारे फंदे से लटक जान दे दी। सुबह नींद खुलने पर पति को फंदे से लटकता देख बबली के होश उड़ गए। विवाहिता की चीख पुकार सुन मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed