फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   2 students of kaushambi died in rajasthan

कौशाम्बी के दो छात्रों की राजस्थान में मौत

Tue, 23 Apr 2019 12:31 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Tue, 23 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। दोआबा के दो छात्रों की रविवार शाम सड़क हादसे में राजस्थान में मौत हो गई।  घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। परिवार वाले मृतकों का शव लेने राजस्थान के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


कौशाम्बी के केवटरहा गांव निवासी योगेश (21) पुत्र प्रदीप रॉय व नीतेश (24) पुत्र प्रलय कोटा (राजस्थान) में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते थे। बताया जाता है कि रविवार शाम दोनों छात्र बाइक से खाना खाने रेस्टोरेंट जा रहे थे। रास्ते में पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। परिवार वाले लाश लाने के लिए राजस्थान रवाना हो गए हैं। अंतिम संस्कार पैतृक गांव में ही किया जाएगा। घटना को लेकर परिजनों के साथ ग्रामीण भी गमदजा हैं। सोमवार को गांव में कई लोगों के घर चूल्हे नहीं जले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed