फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   घर में घुसकर भाभी को पीटा, लूटपाट

घर में घुसकर भाभी को पीटा, लूटपाट

Sat, 29 Sep 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर भाभी को पीटा, लूटपाट
सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे की एक महिला को देवर ने घर में घुसकर पीटा। आरोप है कि आलमारी का ताला तोड़कर हमलावर गहने भी उठा ले गया। पीड़िता ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ एसपी को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन


अजुहा कस्बे की सहनाज बेगम पत्नी अमानतउल्ला ने बताया कि देवर उसे आए दिन परेशान करता है। 21 सितम्बर को इसकी शिकायत उसने पुलिस से की थी। इसके बाद देवर और भी ज्यादा प्रताड़ित करने लगा। आए दिन वह अपशब्द कहता है। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाता है। पीड़िता के मुताबिक 26 सितंबर को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान देवर ने साथियों संग घर में घुसकर उसे पीटा। आलमारी का ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपया कीमत के गहने भी उठा ले गया।
विज्ञापन


बताया कि आरोपी के खिलाफ उसी रोज उसने अजुहा चौकी में तहरीर दी थी। पर, पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने सैनी इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed