फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   एसडीओ विद्युत ने उपभोक्ता से मांगा रिश्वत, केस

एसडीओ विद्युत ने उपभोक्ता से मांगा रिश्वत, केस

Thu, 20 Sep 2018 11:53 PM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
एसडीओ विद्युत ने उपभोक्ता से मांगा रिश्वत, केस
बकाए बिल पर कानेक्शन काटने के बाद उसे फिर से जोड़ने के एवज में बिजली विभाग के एसडीओ द्वारा उपभोक्ता से रिश्वत मांगने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने एसडीओ पर घूस मांगने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत डीएम से की। साथ ही बातचीत का ऑडियो भी साक्ष्य के तौर पर सुनाया। डीएम के निर्देश और पीड़ित की तहरीर पर मंझनपुर कोतवाली में एसडीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ सिटी मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली विभाग में रिश्वतखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। बेखौफ अफसर खुलेआम उपभोक्ताओं से घूस ले रहे हैं। अभी पिछले हफ्ते ही विद्युत उपकेंद्र मनौरी के अवर अभियंता को रेलवे ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए विजलेंस टीम ने रंगे हाथ पकड़ा था। मामला ठंडा भी नहीं पड़ा कि ताजा प्रकरण एसडीओ मंझनपुर धर्मेंद्र सिंह का सामने आ गया। नगर कोतवाली के ओसा गांव निवासी बलराम पुत्र बुधराम ने बताया कि बकाए बिल के आरोप में महीने भर पहले बिजली विभाग की टीम ने उसका कनेक्शन काट दिया था।
विज्ञापन


दोबारा कनेक्शन जोड़ने के नाम पर एसडीओ ने उपभोक्ता बलराम से 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इसके लिए एसडीओ ने अपने ड्राइवर के फोन का इस्तेमाल किया। साथ ही फर्जी मुकदमा लिखवाकर जेल भेजवाने की धमकी भी दी। पीड़ित ने एसडीओ की बातचीत का ऑडियो वायरल करते हुए डीएम मनीष कुमार वर्मा से शिकायत की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने कोतवाली पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। पीड़ित की तहरीर और डीएम के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी एसएन पाठक ने बताया कि विवेचना की जा रही है। बातचीत के ऑडियो को फोरंसिक जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। आवाज की तस्दीक होने के बाद आरोपी एसडीओ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed