{"_id":"59f4d20b4f1c1bb6678b80a9","slug":"191509216779-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरसौरा गांव में बरपा चोरों का कहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तरसौरा गांव में बरपा चोरों का कहर
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरसौरा गांव में बरपा चोरों का कहर
-एक ही रात दो घरों में नकब काट पार की गृहस्थी, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज के तरसौरा गांव में शुक्रवार की रात बेखौफ चोरों ने जमकर तांडव किया। एक ही रात दो घरों में सेंधमारी कर नकदी समेत करीब एक लाख की संपति पार कर दी। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार के लोगों को सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पीड़ितों से तहरीर लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
कोखराज थाना क्षेत्र के तरसौरा गांव का चंदेलाल पुत्र मैकू मजदूर है। शुक्रवार रात वह परिवार के साथ घर के बाहर सो रहा था। रात घर के पीछे से नकब लगाकर घुसे चोरों ने दो हजारी नकदी के साथ करीब 60 हजार रुपए का सामान पार कर दिया। यहां के बाद चोरों ने पड़ोसी आशादीन के घर भी सेंधमारी की। यहां से चोर पांच हजार नकदी के साथ करीब 50 हजार रुपए के गहने, बर्तन, खाद्यान्न आदि समेट ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार के लोगों को सुबह हुई। उधर एक ही रात दो घरों में चोरी की खबर लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पीड़ितों से तहरीर लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। एसओ ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।