फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   जमीनी विवाद में की ताबड़तोड़ फायरिंग

जमीनी विवाद में की ताबड़तोड़ फायरिंग

Wed, 19 Jul 2017 09:30 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद में की ताबड़तोड़ फायरिंग
भूमि विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग
विज्ञापन

कातिलाना हमले के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमशरीरा। महेवाघाट के पचामा में बुधवार की सुबह भूमि विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज से नाराज एक पक्ष ने दो नाली बंदूक से ताबड़तोड़ फायर कर दिया। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। मामले में महेवाघाट थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

पचामा निवासी प्रेम सिंह ने गांव के ही एक व्यक्ति का नीम का पेड़ गिरवी रखा था। जिस भूमि पर नीम का पेड़ था उसको शिक्षक अशर्फीलाल ने खरीद ली है। भूमि का बैनामा कराने के बाद शिक्षक ने नीम के पेड़ पर भी अपना हक जताया। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह करीब नौ बजे नीम को ही लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। प्रेम सिंह व उनका लड़का सत्येंद्र सिंह उर्फ ननकऊवा और शिक्षक अशर्फीलाल ओर उनका बेटा मनोज मारपीट पर उतारू हो गए। इससे नाराज सत्येंद्र सिंह ने अपने पिता की दो नाली बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक फायरिंग होने से पूरा गांव दहल गया। घरों के बाहर बैठे लोग भाग खड़े हुए। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर महेवाघाट इंस्पेक्टर मो. हासिम पहुंचे। पुलिस को देख आरोपी सत्येंद्र सिंह भाग निकला था। पुलिस ने प्रेम सिंह को हिरासत में ले लिया है। शिक्षक की तहरीर पर कातिलाना हमले के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed