{"_id":"5c76de0fbdec2256646ac643","slug":"181551293967-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलह से आजिज विवाहिता समेत दो ने निगला जहर, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलह से आजिज विवाहिता समेत दो ने निगला जहर, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलह से आजिज विवाहिता समेत दो ने निगला जहर, गंभीर
जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने किया रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। घरेलू कलह के अलग-अलग मामलों में विवाहिता समेत दो लोगों ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। इलाज के लिए दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सको ने उन्हें प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
चरवा कोतवाली के अरई सुमेरपुर गांव निवासी रहीद अहमद की पत्नी शर्मिला बानो इन दिनों किसी बात से परेशान रहती थी। बुधवार की सुबह उसने कलह से आजिज आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद महिला की हालत बिगड़ी तो घरवालों को घटना की जानकारी हुई। महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया था। इसी तरह कोखराज कोतवाली के रसूलपुर बड़गांव निवासी धर्मराज पुत्र कंघई ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। धर्मराज को भी जिला अस्पताल से प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है।
पड़ोसियों ने गर्भवती को पीटा, बिगड़ी हालत
बुधवार को महिला ने एसपी से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। घर के बाहर ईंट बिछा रही गर्भवती महिला को पड़ोसियों ने कहासुनी के बाद जमकर पीटा। महिला के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। मारपीट में महिला की हालत बिगड़ गई है। मामले की शिकायत बुधवार को एसपी प्रदीप गुप्ता से की गई है।
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के फकीर बख्श का पूरा गांव निवासी सिपाही लाल की पत्नी पूजा को छह माह का गर्भ है। मंगलवार की सुबह पूजा अपने घर के बाहर ईंट बिछा रही थी। इसका विरोध पड़ोस में रहने वाले लोगों ने किया। पूजा ने पड़ोसियों के विरोध को नजर अंदाज किया तो वह लोग उसे पीटने लगे। इस दौरान मची चीख-पुकार पर मोहल्ले के लोग बीच-बचाव के लिए दौड़े। इस पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। मामले की शिकायत कोखराज पुलिस से की गई। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पूजा ने बुधवार को एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग किया गया। पूजा का कहना है कि मारपीट में उसे अंदरूनी चोट आई है। उसने मेडिकल कराने की भी मांग किया है।