फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   साहब! हत्या कर गायब कर दिया बेटे का शव

साहब! हत्या कर गायब कर दिया बेटे का शव

Fri, 04 Jan 2019 12:19 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
साहब! हत्या कर गायब कर दिया बेटे का शव
मंझनपुर। साहब, उन लोगों ने हत्या करके मेरे बेटे की लाश गायब कर दी है। डेढ़ महीने से बेटे का कोई सुराग नहीं लग रहा है। पुलिस कप्तान के सामने इतना कहते हुए गुरुवार को झंडापुर से आया एक वृद्ध रो पड़ा। एसपी ने उसकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए सीओ सिराथू को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के झंडापुर निवासी अशोक कुमार पुत्र भइयालाल ने बताया कि उसका बेटा अजय दारानगर में रहने वाले दो व्यक्तियों के साथ मिलकर शौचालय निर्माण का ठेका लेता था। इसी दौरान शादीपुर के एक व्यक्ति के यहां बेटे का आना-जाना हो गया। पीड़ित के मुताबिक करीब डेढ़ महीने पहले सैनी कोतवाली के एक दरोगा ने उसे फोन करके बताया कि उसका बेटा किसी लड़की को लेकर फरार हो गया है। इसी के बाद से बेटे का कोई सुराग नहीं लग रहा है। पीड़ित ने बेटे की प्रेमिका के घर वालों पर उसकी हत्या कर शव गायब कर देने का आरोप लगाया है। एसपी प्रदीप गुप्ता का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed