फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   भाजपा नेता पर फायरिंग, बाल-बाल बचा

भाजपा नेता पर फायरिंग, बाल-बाल बचा

Mon, 19 Nov 2018 01:47 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता पर फायरिंग, बाल-बाल बचा
भाजपा नेता पर फायरिंग, बाल-बाल बचा
विज्ञापन

- सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर गांव में शनिवार शाम हुई घटना
- पीड़ित ने ग्राम प्रधान सहित चार के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
सरायअकिल। क्षेत्र के भगवानपुर गांव में शनिवार शाम पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक भजपा नेता पर फायरिंग कर दी। गनीमत ये रही कि वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने ग्राम प्रधान सहित चार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
भगवानपुर गांव का राजेश कुमार पुत्र जगन पासी भाजपा अनुसूचित मोर्चा का जिला महामंत्री है। शनिवार को वह पार्टी की कमल यात्रा में शामिल होने मंझनपुर गया था। शाम को लौटकर घर के समीप पहुंचते ही पुरानी रंजिश के चलते पड़ोस के तीन दबंगों ने उसको रोक लिया और अपशब्द कहने लगे। इसी बीच एक दबंग ने तमंचा निकालकर फायर झोंक दिया। भाजपा नेता की मानें तो इस दौरान ग्राम प्रधान भी आ गए। उन्होंने भी फायरिंग की। हालांकि एक भी गोली लगी नहीं। गोलीबारी की आवाज सुन ग्रामीण मौके की ओर दौड़े तो हमलावर जानलेवा धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप रॉय का कहना है कि गोली मारे जाने की बात पूरी तरह से गलत है। दोनों पक्षों के बीच कोटे को लेकर विवाद चल रहा है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



नशेड़ी ने उखाड़ दी नवनिर्मित सड़क
मंझनपुर। चायल इलाके के तिल्हापुर से रुसहाई गांव तक पीडब्ल्यूडी ने एक किमी की सड़क का निर्माण कराया है। ठेकेदार सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार को निर्माण कार्य पूरा हो गया। शनिवार रात तिल्हापुर गांव के एक युवक ने नशे में धुत होकर नवनिर्मित सड़क उखाड़ दी। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ठेकेदार ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed