{"_id":"5bf1c8d5bdec22693d1223d4","slug":"181542572245-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता पर फायरिंग, बाल-बाल बचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता पर फायरिंग, बाल-बाल बचा
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता पर फायरिंग, बाल-बाल बचा
- सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर गांव में शनिवार शाम हुई घटना
- पीड़ित ने ग्राम प्रधान सहित चार के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
सरायअकिल। क्षेत्र के भगवानपुर गांव में शनिवार शाम पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक भजपा नेता पर फायरिंग कर दी। गनीमत ये रही कि वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने ग्राम प्रधान सहित चार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
भगवानपुर गांव का राजेश कुमार पुत्र जगन पासी भाजपा अनुसूचित मोर्चा का जिला महामंत्री है। शनिवार को वह पार्टी की कमल यात्रा में शामिल होने मंझनपुर गया था। शाम को लौटकर घर के समीप पहुंचते ही पुरानी रंजिश के चलते पड़ोस के तीन दबंगों ने उसको रोक लिया और अपशब्द कहने लगे। इसी बीच एक दबंग ने तमंचा निकालकर फायर झोंक दिया। भाजपा नेता की मानें तो इस दौरान ग्राम प्रधान भी आ गए। उन्होंने भी फायरिंग की। हालांकि एक भी गोली लगी नहीं। गोलीबारी की आवाज सुन ग्रामीण मौके की ओर दौड़े तो हमलावर जानलेवा धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप रॉय का कहना है कि गोली मारे जाने की बात पूरी तरह से गलत है। दोनों पक्षों के बीच कोटे को लेकर विवाद चल रहा है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नशेड़ी ने उखाड़ दी नवनिर्मित सड़क
मंझनपुर। चायल इलाके के तिल्हापुर से रुसहाई गांव तक पीडब्ल्यूडी ने एक किमी की सड़क का निर्माण कराया है। ठेकेदार सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार को निर्माण कार्य पूरा हो गया। शनिवार रात तिल्हापुर गांव के एक युवक ने नशे में धुत होकर नवनिर्मित सड़क उखाड़ दी। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ठेकेदार ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।