{"_id":"5a68d6f74f1c1b410b8b4ea0","slug":"181516820215-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह बदमाशों ने व्यापारी को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेराह बदमाशों ने व्यापारी को लूटा
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरेराह बदमाशों ने व्यापारी को लूटा
मंगलवार की रात बनी खास गांव के समीप हुई वारदात, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बारा(कौशाम्बी)। थाना क्षेत्र के बनीखास गांव के समीप मंगलवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने युवक को तमंचा सटाकर नगदी बाइक लूट लिया। सरेराह वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी किया पर कहीं सुराग नहीं लगा। देर रात पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पीड़ित की तहरीर पर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बनीखास गांव निवासी संतलाल पुत्र दूखी ने बैंगवां बाजार में जूते की दुकान खोल रखी है। मंगलवार की रात करीब 9 बजे वह दुकान बंदकर घर लौट रहा था। मुस्तफाबाद गांव के समीप पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवर टेक कर उसे रोक लिया। इसके बाद तमंचा सटाते हुए 4 सौ रुपये नगदी के साथ मोबाइल फोन और बाइक लूट लिया। सरेराह वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। घर पहुंचे व्यापारी ने घटना की जानकारी परिजनों के साथ पुलिस को दी। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने नाकेबंदी की पर लुटेरों का कहीं सुराग नहीं लगा। देर रात भुक्तभोगी व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाल ने बताया किे मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाइकर्स गैंग का पता लगाया जा रहा है।
चाकवन बाजार भी अतिक्रमण का शिकार
मंझनपुर(ब्यूरो)। सिराथू तहसील की चाकवन बाजार भी अतिक्रमण का शिकार है। स्थानीय दुकानदारों ने सड़क पटरी तक कब्जा जमा रखा है। वहीं सुबह होते ही पटरी पर सब्जी आदि की दुकान लग जाती है। इसके कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पटरी पर अतिक्रमण किए जाने की वजह से रोजना जाम की भी समस्या बनी रहती है। इलाके के रहने वाले विनय कुमार, सुरेश कुमार, बब्लू आदि का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत एसडीएम से भी की गई। इसके बाद भी सड़क पटरी से अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। जिसे लेकर वाहन चालकों और राहगीरों में रोष है।