फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सूरजपाल हत्याकांड: गम, गुस्सा और बवाल

सूरजपाल हत्याकांड: गम, गुस्सा और बवाल

Sat, 13 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
सूरजपाल हत्याकांड: गम, गुस्सा और बवाल
सूरजपाल की हत्या पर बवाल
विज्ञापन

-परिजनों के साथ ग्रामीणों ने इमामगंज चौराहे पर शव रखकर किया जाम
-एक घंटे यातायात रहा बाधित, सीओ, एसडीएम के साथ चायल विधायक ने कराया शांत
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (कौशाम्बी)। पूरामुफ्ती के बसेढ़ी गांव के ग्रामीणों के साथ मृतक अधेड़ के परिजनों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने इमामगंज के समीप हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। एसडीएम, सीओ के साथ मौके पर पहुंचे चायल विधायक ने पीड़ित परिवार के साथ उग्र गांव वालों को कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए शांत कराया। इस दौरान करीब एक घंटे यातायात बाधित रहा। देर शाम गम और गुस्से के बीच अधेड़ के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बसेढ़ी गांव निवासी सूरजपाल (55) पुत्र छेदीलाल का पट्टीदार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार दोपहर इसी खुन्नस में दोनों परिवारों के लोग आमने-सामने हो गए। तीखी झड़प के बाद हुए खूनी संघर्ष में सूरजपाल की मौत हो गई। सिर में जोरदार प्रहार होने से वह मौके पर ढेर हो गया। वहीं मारपीट में सोनेलाल पुत्र सूरजपाल, राजकली पत्नी सोनेलाल, पुष्पा देवी, अंजली, ननकी पुत्री सूरजपाल के साथ दूसरे पक्ष से पप्पू पुत्र तिड़ीबाज, गुड़िया लहूलुहान हो गई थी। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। बृहस्पतिवार दोपहर शव घर पहुंचा। शुक्रवार को हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों के साथ गुस्साए ग्रामीणों ने इमामगंज तिराहे पर शव रखकर हाईवे पर जाम लगा दिया। बवाल की सूचना मिलते ही एसडीएम चायल के साथ मौके पर पहुंचे सीओ और चायल विधायक संजय गुप्ता ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए शांत कराया। इस दौरान करीब एक घंटे हाईवे पर यातायात बाधित रहा। शाम परिजनों के साथ ग्रामीणों ने गम और गुस्से के बीच शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed