{"_id":"5a466cee4f1c1b6a118bab33","slug":"181514564846-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत से लौट रहे युवक की संदिग्ध दशा में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानीपत से लौट रहे युवक की संदिग्ध दशा में मौत
Updated Fri, 29 Dec 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत से लौट रहे युवक की संदिग्ध दशा में मौत
-आगरा रेलवे स्टेशन के समीप तड़पता मिला युवक, अस्पताल में तोड़ा दम
-शव आते ही घर परिवार में मचा कोहराम, हत्या किए जाने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
करारी (कौशाम्बी)। करारी के थामा अलावलपुर गांव के युवक की मंगलवार रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई। बुधवार रात युवक आगरा रेलवे स्टेशन के समीप तड़पता मिला। आनन-फानन लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक ने घर का पता बताते बताते दम तोड़ दिया। युवक के मौत की खबर परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। शुक्रवार को घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
करारी थाना क्षेत्र के थामा अलावलपुर गांव के मलियन का पुरवा निवासी सुखलाल (45) पुत्र कल्लू पानीपत में रहकर कमाई करता था। बताया जा रहा है कि 26 दिसंबर को वह घर के लिए निकला था। देर रात युवक आगरा रेलवे स्टेशन के समीप तड़पता मिला। रेलवे ट्रैक किराने युवक को तड़पता देख लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए नजदीकी अस्पताल ले गए। पुलिस ने घर को पता बताने के बाद युवक ने दम तोड़ दिया। देर रात युवक के मौत की खबर परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। आनन-फानन घर के लोग शव लेेने आगरा पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। परिजनों को आशंका है कि युवक की हत्या की गई है। देर शाम घर वालों ने युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।