{"_id":"59e25d514f1c1bc1678b5bce","slug":"181508007249-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध लगाकार खंगाल ले गए दो घरों की गृहस्थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंध लगाकार खंगाल ले गए दो घरों की गृहस्थी
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने दो घरों में लगाई सेंध
नकदी, जेवर समेत ढाई लाख का माल किया पार
पिपरी के आलमपुर गांव में शुक्रवार रात हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
नेवादा/पूरामुफ्ती।
पिपरी के आलमपुर गांव में शनिवार रात चोरों ने सेंध काटकर दो घरों से नकदी, जेवर समेत तकरीबन ढाई लाख का माल पार कर दिया। सुबह जानकारी होने के बाद भुक्तभोगियों ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पिपरी के अलमापुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार गुप्ता किसानी से परिवार का गुजर-बसर करता है। रोजाना की तरह शनिवार रात भी वह परिवार के साथ खा-पीकर घर के भीतर सो रहा था। आधी रात को सभी गहरी नींद में थे। उसी समय चोरों ने उसके घर को निशाना बना लिया। पीछे की दीवार में सेंध काटकर घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी संदूक पार कर दी। वीरेंद्र के मुताबिक संदूक में तीस हजार नकदी के साथ ही तकरीबन 80 हजार रुपए कीमत के जेवरात थे। इसके बाद चोर पड़ोसी ओमप्रकाश साहू के घर पहुंचे। इसके भी घर में सेंध काटकर चोर घुस गए। चोरों ने यहां से भी 45 हजार नकदी के साथ तकरीबन 50 हजार रुपए के जेवरात उड़ा दिए। दोनों के घरों से चोरों ने लगभग ढाई लाख का माल पार कर दिया। सुबह नींद खुलने पर घर के भीतर बिखरा सामान देख भुक्तभोगियों के होश उड़ गए। बस्ती से बाहर अमरूद की एक बाग में दोनों के संदूक व बिखरे हुए कपड़े बरामद किए गए। भुक्तभोगियों ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर लौट गई। एसओ अर्जुन सिंह का कहना है कि घटना की छानबीन की जा रही है।
---------------------------
कैसे होंगे रजनी के हाथ पीले
आलमपुर गांव निवासी वीरेंद्र गुप्ता की बहन रजनी की शादी इसी साल नवंबर महीने में होनी है। इसके लिए वह मेहनत-मजदूरी कर पाई का जुगाड़ कर रहा था। सालों से इकट्ठा की गई गाढ़ी कमाई शनिवार रात चोरों ने पार कर दी। घटना के बाद से भुक्तभोगी परिवार की रो-रोकर हालत खराब है। पीड़ित परिवार का कहना है कि शादी के लिए महज महीने भर का वक्त बचा है। ऐसे में लाखों का जुगाड़ कैसे होगा। इसे लेकर पूरा परिवार परेशान है।
विज्ञापन
-------------------
डेंगू की जद में आई दरोगा की पत्नी
भरवारी (ब्यूरा)े। कस्बे के शिशु मंदिर कॉलोनी में रहने वाले उप निरीक्षक जगजीवन की पत्नी रानी देवी ऑगनबॉड़ी कार्यकत्री हैं। गुरुवार को उन्हें तेज बुखार आया। इस पर घर वालों ने रानी को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें डेंगू पीड़ित पाया। दो दिन तक चले इलाज के बाद भी तबीयत में सुधार नहीं होते देख डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें इलाहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। परिजनों के मुताबिक महिला की हालत अभी भी गम्भीर बनी है।