{"_id":"59d7cf514f1c1bc8678b474b","slug":"181507315537-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के खाते से 15 हजार की ऑनलाइन शापिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान के खाते से 15 हजार की ऑनलाइन शापिंग
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान के खाते से 15 हजार की ऑनलाइन शापिंग
-बैंक कर्मी बन शातिर ने जाना था बैंक एकाउंट और एटीएम कार्ड नंबर, के स
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सैनी कोतवाली के अफजलपुर सातों गांव के एक किसान के खाते से साइबर क्राइम के शातिर ने 15 हजार रुपए की आनलॉइन शापिंग कर ली। सप्ताह भर पहले शातिर ने बैंक कर्मी बन खाता नंबर जान लिया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात शातिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के अफजलपुर सातों गांव निवासी जवाहर लाल किसान हैं। सप्ताह भर पहले एक व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मी बनाते हुए पहले खाते को आधार से जोड़ने की बात कही। इसके बाद उसने बैंक खाता नंबर के साथ एटीएम कार्ड नंबर पूछ लिया। साइबर क्राइम के मास्टर माइंड के झांसे में आकर उन्होंने सब कुछ बता दिया। खाता नंबर जानने के बाद शातिर ने किसान के खाते से 15 हजार रुपए की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। दो दिन पहले मोबाइल पर खाते से रकम निकलने का मैसेज किसान को मिला तो उसके होश उड़ गए। बृहस्पतिवार को बैंक पहुंचे किसान ने खाता और एटीएम कार्ड लॉक कराया। इसके बाद सैनी कोतवाली जाकर मामले की शिकायत की। किसान की तहरीर पर पुलिस अज्ञात शातिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।