{"_id":"5a730b414f1c1bcb268b77ea","slug":"171517488961-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाज ने पड़ोसी वृद्ध कराया बैनामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालसाज ने पड़ोसी वृद्ध कराया बैनामा
Updated Thu, 01 Feb 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालसाज ने पड़ोसी वृद्ध से कराया बैनामा
अभिलेखों में हेराफेरी के साथ बनवाई फर्जी खतौनी, चार पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
पिपरी के दरियापुर गांव के एक वृद्ध की भूमिधरी पड़ोसी जालसाजों ने अभिलेखों में फर्जीवाड़ा कर बैनामा करवा लिया। जमीन बैनामे की जानकारी पीड़ित परिवार के लोगों को हुई तो वह सन्न रह गए। अभिलेख खंगालने के बाद बुधवार को थाने पहुंच घटना की तहरीर पुलिस को दी। चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पिपरी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी छोटेलाल वृद्ध किसान है। बताया जा रहा है किे गांव के समीप सड़क किनारे उसकी बेशकीमती भूमिधरी है। गांव के ही बुधराम और पप्पृू ने अभिलेखों की हेराफेरी करते हुए फर्जी खतौनी तैयार कराकर भूखंड का बैनामा करवा लिया। जमीन बैनामे की जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो उनके होश उड़ गए। वृद्ध की नातिन दीपा देवी पत्नी महेश कुमार ने उप निबंधन कार्यालय पहुंच अभिलेखों को खंगाला तो पता चला कि फर्जी खतौनी के आधार पर जमीन का बैनामा कराया गया है। बुधवार को पीड़िता दीपा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बुधराम के साथ उसकी पत्नी जानकी देवी, मददगार पप्पू के साथ एक अधिवक्ता और टाइपिस्ट के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
------------
बंजर जमीन पर कब्जा पड़ा महंगा, केस
मंझनपुर(ब्यूरो)। पूरामुफ्ती के टिकरी उपरहार गांव में बंजर जमीन पर कब्जा करना भू-माफियाओं का महंगा पड़ा। ग्रामीणों की शिकायत पर बुधवार को हल्का लेखपाल दिवाकर सिंह गांव पहुंच जमीन की पैमाइश किया तो जिस भूमि पर कब्जा किया था वह ग्राम सभा की बंजर जमीन थी। एसडीएम के निर्देश पर हल्का लेखपाल ने आरोपी राम प्रकाश, राम औतार, संतोष कुमार, महेन्द्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है। तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से कब्जेदारों में हडकंप मच गया है।
विज्ञापन
------------
25 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार
मंझनपुर(ब्यूरो)। पूरामुफ्ती पुलिस ने बुधवार की रात दो युवकों को महुआ की कच्ची शराब के साथ धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 लीटर महुआ की शराब बरामद किया। पकड़े गए आरोपी धनश्याम निवासी महमदपुर, विनोद निवासी मंदर बताए गए है। जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
------------
पुलिस पर फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज करने का आरोप
मंझनपुर(ब्यूरो)। चरवा गांव के लालजी वर्मा पुत्र शिवलाल वर्मा का आरोप है कि प्रधान पति ने साथियों के साथ उसे पीटा था। हमलावरों पर कार्रवाई न करके पुलिस ने पीड़ित परिवार पर ही फर्जी मुकदमा लाद दिया। इस पुलिसिया कार्रवाई से खफा पीड़ित कुनबा बृहस्पतिवार को मंझनपुर पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने पीड़ितों को निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
---------------
मदरसे से बाइक उठा ले गए चोर
चरवा(ब्यूरो)। चरवा थाना क्षेत्र के सैयद सरावां स्थित मदरसे में तैनात शिक्षक इमरान पुत्र सईद बुधवार की रात बरामदे में बाइक खड़ी कर कमरे में सोने चले गए। रात उचक्कों ने बाइक पार कर दिया। सुबह बरामदे से बाइक गायब देख शिक्षक के होश उड़ गए। खोजबीन के बाद थाने पहुंचे भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित शिक्षक से तहरीर लेकर पुलिस बाइक चोर की तलाश शुरू कर दी है।