{"_id":"5a0753184f1c1b79548bc924","slug":"171510429464-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेशाम किशोर को अगवा करने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेशाम किशोर को अगवा करने का प्रयास
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरेशाम किशोर को अगवा करने का प्रयास
-अपहर्ताओं के चंगुल से छूटकर पहुंचा ननिहाल, दी घटना की जानकारी, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नेवादा (कौशाम्बी)। भगवानपुर गांव मेला देखने गए किशोर को शुक्रवार शाम बाइक सवार अपहर्ताओं ने अगवा करने का प्रयास किया। अपहर्ताओं के चंगुल से छूटा किशोर भागकर ननिहाल पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी। अपहर्ताओं की तलाश में ग्रामीणों ने घेराबंदी भी की पर कहीं सुराग नहीं लगा। पीड़ित पिता से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के बेनीराम कटरा गांव का संदीप कुमार (12) पुत्र नथई लाल शुक्रवार को मेला देखने के लिए ननिहाल भगवानपुर गांव गया था। बताया जा रहा है कि शाम वह मेला देखने के बाद खेत की ओर चला गया। इसी दौरान बाइक सवार युवक पीछे से पहुंचे और मुंह दबाकर बाइक में बैठा लिया। इसके बाद कुछ दूर ले जाकर अपहर्ता बोलेरो में किशोर को बैठाने लगे। मौका पाते ही किशोर अपहर्ताओं के चंगुल से भाग निकला। ननिहाल पहुंच किशोर ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इस पर गांव वालों ने अपहर्ताओं की तलाश में घेराबंदी भी की पर कहीं सुराग नहीं लगा। बेटे के अगवा किए जाने की प्रयास की जानकारी नथई को हुई तो ससुराल पहुंचा और बेटे को लेकर थाने गया। पीड़िता पिता से तहरीर लेकर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।