{"_id":"5995f4984f1c1b04298b4709","slug":"171502999704-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के बाद युवती को जिंदा फूंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप के बाद युवती को जिंदा फूंका
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप के बाद युवती को फूंका
-पहचान मिटाने के लिए गला घोंटने के बाद हत्यारों ने जलाया शव
-तमाम प्रयासों के बाद भी शव की नही हो सकी शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
अजुहा (कौशाम्बी)। सैनी के निहालपुर गांव के बाहर एक खेत में गुरुवार को 20 वर्षीय युवती की अधजली लाश मिली। आशंका है कि गैंगरेप के बाद हत्यारों ने युवती की हत्या की और पहचान छिपाने के लिए शव जला दिया। तमाम प्रयासों के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
निहालपुर गांव के बाहर सड़क किनारे स्थित दिनेश के खेत में गुरुवार सुबह लोगों ने एक युवती का जला हुआ शव देखा। तिल के खेत में युवती को घसीटकर ले जाया गया था। आशंका है कि गैंगरेप के बाद हत्यारों ने गला घोंटकर युवती को मौत के घाट उतार दिया और पहचान छुपाने के लिए शव जलाकर फरार हो गए। ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिलने पर सैनी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सैनी एसओ योगेंद्र प्रताप सिंह ने मौका-मुआयना किया तो खेत से एक खाली बोतल बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। युवती शादीशुदा थी। साड़ी, ब्लाउज व उसके पैर में पड़ी बिछिया से लोगों ने यह अनुमान लगाया है। युवती के दाहिने हाथ में किसी फूलचंद्र भाई का नाम गुदा हुआ था। शव जला होने से चेहरा स्पष्ट नहीं हो रहा है इसलिए शिनाख्त में दिक्कत हो रही है। शव की पहचान न होने पर पुलिस ने अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ योगेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। शिनाख्त कराने की पूरी कोशिश की जाएगी। जल्द ही पहचान करा ली जाएगी। युवती के साथ गैंगरेप हुआ है या नहीं, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
कौन थे देर रात घूमने वाले बाइक सवार
-घटनास्थल के समीप देखे गए थे बाइक पर तीन लोग
अमर उजाला ब्यूरो
अजुहा। गैंगरेप के बाद मौत के घाट उतारी गई युवती के हत्यारों की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। शव की शिनाख्त नहीं हुई है, इसलिए ग्रामीणाें से पूछताछ के बाद संदिग्धों की खोजबीन कर रही है। देर रात निहालपुर गांव के बाहर तीन बाइक सवार लोगों को घूमते हुए देखा गया था। सुबह युवती की लाश मिली तो लोगों ने इसकी चर्चा की तो पुलिस सक्रिय हुई।
विज्ञापन
निहालपुर गांव के सामने दिनेश के खेत में बुधवार रात एक युवती की हत्या कर उसका शव जला दिया गया। हत्या से पहले युवती के साथ गैंगरेप की भी आशंका जताई गई है। सुबह शव मिला तो गांव के लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि देर रात तीन बाइक पर सवार तीन युवक घटनास्थल के समीप देखे गए थे। उन्होंने घटनास्थल के कई चक्कर लगाए थे। हेडलाइट जल रही थी लेकिन वह क्यों इस इलाके में घूम रहे थे, यह किसी की समझ में नहीं आया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद संदिग्ध बाइक सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी है। हाईवे की ओर से देर रात निहालपुर रोड पर आने वाले लोगों के बारे में पता किया जा रहा है। सैनी पुलिस का कहना है कि शव की पहचान न होने के कारण थोड़ी दिक्कत हो रही है, लेकिन जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
------------------------
क्षेत्र से गायब युवतियों की मांगी गई डिटेल
युवती का जला हुआ शव मिलने के बाद सैनी कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र से गायब युवतियों की डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है। इसके अलावा अन्य थानों की भी पुलिस से गायब हुई युवतियों के संबंध में जानकारी मांगी गई है। यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बुधवार को तो कोई युवती नहीं गायब हुईं।
---------------------
फूलचंद्र का भी पता लगाने में जुटी पुलिस
युवती के दाहिने हाथ में फूलचंद्र भाई का नाम गुदा हुआ था। पुलिस शिनाख्त के लिए इसे अहम कड़ी मान रही है। पुलिस फूलचंद्र नाम के लोगों को युवती के शव मिलने की जानकारी पहुंचाकर उसकी पहचान कराने की कोशिश कर रही है। इसके लिए सोशल मीडिया की भी मदद ली जा रही है। फेसबुक व व्हाटसएप पर ऐसे शख्स की तलाश की जा रही है, जिसका नाम युवती के हाथ में लिखा है।