फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   जमीन के विवाद में युवक को पीटा, झोंका फायर

जमीन के विवाद में युवक को पीटा, झोंका फायर

Wed, 01 May 2019 04:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
जमीन के विवाद में युवक को पीटा, झोंका फायर
जमीन के विवाद में युवक को पीटा, झोंका फायर
विज्ञापन

कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव की घटना, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में मंगलवार शाम जमीनी विवाद के चलते पड़ोसी दबंगों ने एक युवक की पिटाई की। जान बचाकर भागते वक्त उसके ऊपर फायर झोंक दिया। हालांकि वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने घटना की शिकायत एसपी से करके कार्रवाई की मांग की है।
जगन्नाथपुर निवासी केदारनाथ पुत्र झल्लर ने बताया कि पड़ोसी दबंगों से एक जमीन को लेकर उसका झगड़ा चल रहा है। इसे लेकर वह आए दिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित की मानें तो मंगलवार शाम भी दबंग अपशब्द कह रहे थे। ऐतराज जताने पर लाठी-डंडे से पिटाई शुरु कर दी। जान बचाने के लिए युवक भागा तो एक हमलावर ने उसके ऊपर तमंचे से फायर झोंक दिया। गनीमत ये रही कि पीड़ित बच गया। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर दिया। कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से शिकायत की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने कौशाम्बी कोतवाल को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


दूसरी बीवी के चक्कर में महिला को जिंदा जलाने की कोशिश
पइंसा कोतवाली क्षेत्र के सैयद सरावां गांव का मामला, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पइंसा कोतवाली क्षेत्र के सैयद सरावां गांव में ब्याही एक महिला के पति ने दूसरा विवाह कर दिया। इसके बाद सोमवार शाम दूसरी बीवी के चक्कर में पहली को जिंदा जलाने का प्रयास किया। पीड़िता ने बुधवार को इसकी शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरामुफ्ती इलाके के पैगम्बरपुर गांव की संगीता देवी ने बताया कि उसका विवाह करीब चार साल पहले सैयद सरावां में हुआ है। पीड़िता की मानें तो उसकी तीन बेटियां हैं। महीने भर पहले पति ने दूसरा विवाह कर लिया है। दूसरी बीवी के चक्कर में अब पति आए दिन पहली पत्नी को प्रताड़ित करता है। सोमवार शाम गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद केरोसिन छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया। गनीमत ये रही कि चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने महिला की जान बचा ली। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं होने से परेशान पीड़ित महिला ने बुधवार को एसपी से शिकायत की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने चरवा इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed