{"_id":"5b1ad3184f1c1b6d4d8b572d","slug":"161528484632-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सौभाग्य’ की आड़ में उगाही करने पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘सौभाग्य’ की आड़ में उगाही करने पर रिपोर्ट दर्ज
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी। गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने के लिए संचालित सौभाग्य योजना में धन उगाही करने वालों के खिलाफ करारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई अवर अभियंता विनम्र पटेल की तहरीर पर की है।
करारी के भैलामकदूमपुर गांव में 30 मई को जिले के नोडल अधिकारी आयुक्त हथकरघा रमारमण ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनीं थीं। चौपाल में गांव के बुदानी, धनराज, सुबेदार, रमेश, सुरेश, कमला देवी व करिश्मा का कहना था कि वे लोग बीपीएल परिवार से हैं। सौभाग्य योजना के तहत मुफ्त में बिजली का कनेक्शन दिए जाने के लिए कहा गया था। इसके बाद कनेक्शन करने वालों ने बिजली संयोजन के नाम पर 575 रुपये की उगाही करने का आरोप लगाया था। इस पर आयुक्त ने जेई विनम्र पटेल को उगाही करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया था। गांव में बिजली के संयोजन का टेंडर मेसर्स विश्वनाथ प्रोजेक्ट लिमिटेड हैदराबाद को दिया गया था। जेई की तहरीर पर संस्था के अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ करारी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।