{"_id":"6ade46539dee87933b03ed1a","slug":"fir-filed-against-couple-who-opened-fire-revolver-seized-gonda-news-c-100-1-slko1026-168661-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: फायरिंग करने वाले दंपती पर एफआईआर, रिवॉल्वर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: फायरिंग करने वाले दंपती पर एफआईआर, रिवॉल्वर जब्त
Sun, 25 Oct 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
इटियाथोक। लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग करते दंपती का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें दंपती को नामजद किया गया है। इसके साथ ही रविवार को पुलिस ने आरोपी का लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त कर लिया है।
लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस जांच कर रही थी। वीडियो में बरडांड़ पूरे तिलक गांव निवासी शकील व उनकी पत्नी परवीन रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग करती दिख रही हैं। थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि जांच के बाद रविवार को शकील की लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त कर ली गई। लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजी गई है। जबकि शनिवार को सीओ सदर ने बताया था कि वीडियो एक साल पुराना है और मामले में कार्रवाई की जा चुकी है। अब सीओ सदर अभिषेक दवाच्या ने बताया कि आरोपी शकील के खिलाफ कार्रवाई की गई है। (संवाद)