फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Seven cunning members of an inter-district cattle-thieving gang arrested

Hapur News: अंतरजनपदीय पशु चोर गिरोह के सात शातिर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Seven cunning members of an inter-district cattle-thieving gang arrested
हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने पकड़े अंतर जनपदीय पशु चोर गिरोह के आरोपी।स्रोत: पुलिस
हापुड़। नगर कोतवाली पुलिस ने अंतरजनपदीय पशु चोर गिरोह के सात बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी किए हुए सात जिंदा पशु, घटना में प्रयुक्त दो पिकअप व अवैध असलहा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी दिन में रेकी कर रात में मौके का फायदा उठाकर पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। आरोपियों ने नगर कोतवाली क्षेत्र से तीन व थाना पिलखुवा से एक चोरी की घटनाओं को कबूल किया है।
विज्ञापन

एएसपी महेश कुमार ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस टीम ने गिरोह के सरगना अरमान उर्फ सलमान भैंसा निवासी गांव कलछीना जिला गाजियाबाद हालपता गांव असौड़ा जिला हापुड़, मनीष उर्फ चिंटू व दीपक निवासी गांव रझैड़ा जिला हापुड़, सागर निवासी गांव मुकीमपुर, मोहसिन व यामीन निवासी गांव ढबारसी और रहीश निवासी गांव नाहल जिला गाजियाबाद को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों ने अपना गैंग बनाकर तीन अक्तूबर की रात थाना पिलखुवा क्षेत्र के गांव परतापुर निवासी जाउलहक के घेर से दो पशु चोरी कर लिए थे। इसके बाद आरोपी 12 अक्तूबर की रात नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीपुरा निवासी घनश्याम कुमार के घेर से एक पशु चोरी कर फरार हो गए।
विज्ञापन

इसके अलावा आरोपियों ने 15 अक्तूबर की रात नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव दादरी निवासी कुलदीप कुमार के घेर में कूमलकर यहां बंधे दो पशुओं को चोरी कर लिया। इतना ही नहीं शुक्रवार की रात भी आरोपी नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव गोयना निवासी विकास सैनी के घेर में घुस गए और यहां दो पशु चोरी कर फरार हो गए। सभी आरोपी शातिर किस्म के बदमाश हैं। गिरोह के सरगना अरमान पर जिला हापुड़ व बुलंदशहर के विभिन्न थानों में करीब 24, मनीष पर 18, मोहसिन पर दस और सागर, दीपक, रहीश व यामीन पर छह-छह चोरी, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट आदि के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed