फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   अवैध खनन व परिवहन पर शिकंजा कसेगी अफसरों की टीम

अवैध खनन व परिवहन पर शिकंजा कसेगी अफसरों की टीम

Mon, 26 Feb 2018 06:44 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन व परिवहन पर शिकंजा कसेगी अफसरों की टीम
अवैध खनन व परिवहन पर शिकंजा कसेगी अफसरों की टीम
विज्ञापन

टीम में खनिज, परिवहन व पुलिस के अधिकारी होंगे शामिल
मंडलायुक्त ने डीएम व एसपी को टीम गठित करने का दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
दोआबा में बालू के अवैध खनन व परिवहन पर जल्द अंकुश लगेगा। इसके लिए खनन, पुलिस व परिवहन विभाग के अफसरों की तीन सदस्यीय समिति गठित की जाएगी। मंडलायुक्त ने डीएम-एसपी को पत्र भेजकर टीम गठित कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
बालू के अवैध खनन और परिवहन को लेकर दोआबा पर बदनुमा दाग लग चुका है। न्यायालय के आदेश पर पिछले पांच सालों में हुए अवैध खनन व परिवहन की जांच देश की सर्वोच्च संस्था सीबीआई कर रही है। बावजूद इसके बगैर पट्टे के अवैध खनन व परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पिपरी थाने के सैदपुर, फुलवा, बिसौना, उमरवल, सरायअकिल के नंदा का पूरा, कटैया, दिया व कौशांबी के ददरा, हिसामबाद आदि बालू घाटों पर अवैध खनन व परिवहन चल रहा है। इसे मंडलायुक्त इलाहाबाद मंडल आशीष कुमार गोयल ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने अवैध खनन व परिवहन रोकने के लिए पुलिस, परिवहन व खनन विभाग के अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम गठित कर अंकुश लगाने का निर्देश दिया है। मंडलायुक्त का पत्र मिलने के बाद अधिकारियों ने तीन सदस्यीय टीम गठित करने की कवायद शुरू कर दी है। जल्द ही जिले के यमुना बालू घाटों पर हो रहे अवैध खनन व परिवहन करने वालों के खिलाफ तीन सदस्यीय टीम का चाबुक चलेगा।
विज्ञापन

---------
आरोपियों को अब तक बचाते आए हैं अफसर
यमुना बालू घाटों पर बगैर पट्टे के अवैध खनन किए जाने वाले कारोबारियों पर इलाकाई पुलिस-प्रशासन की विशेष कृपा रहती है। सूचना मिलने के बाद जब उच्चाधिकारियों द्वारा इन्हे मौके पर फटकार लगाते हुए भेजा जाता है तो यह निकलने से पहले कारोबारियों को सूचित कर देते हैं। इतना ही नहीं अफसरों का दबाव व प्रतिष्ठा की दुहाई देते हुए एक-दो वाहनों को सीज करने की बात भी आरोपियों को बता देते हैं। इसके बाद रास्ते में मिलने वाले बालू लदे एक-दो वाहनों को थाने में सीज करते हुए उच्चाधिकारियों को बता देते हैं कि मौके पर एक ट्रैक्टर मिला था उसे बंद करा दिया गया। हद तो तब हो जाती है जब इनके लौटते ही कारोबारी फिर से अवैध खनन में जुट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
नामजद की जगह अज्ञात में होती है एफआईआर
बालू के अवैध खनन मामले में अधिकारी किसी भी कारोबारी को नामजद नहीं करते। खनन निरीक्षक की कार्रवाई को छोड़ दिया जाए तो इलाकाई पुलिस व तहसील प्रशासन द्वारा इससे पूरी तरह बचा जाता है। अब तक महज खान निरीक्षक राज रंजन ने कटैया व दिया में अवैध खनन व परिवहन की दर्जनभर लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर सरायअकिल थाने में दर्ज कराया है। इससे साफ है कि इलाकाई पुलिस व तहसील प्रशासन के इशारे पर यमुना बालू घाटों से अवैध खनन व परिवहन किया जाता है।


-------------
क्या कहते हैं अधिकारी
किसी भी कीमत पर बालू का अवैध खनन नहीं होने पाएगा। इसमें जिसकी भूमिका संदिग्ध मिली उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। मंडलायुक्त के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम गठित करने का निर्देश दिया गया है। जल्द ही टीम अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर देगी।
मनीष कुमार वर्मा, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed