फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पहचान लेने पर लुटेरों ने की थी अरुण की हत्या

पहचान लेने पर लुटेरों ने की थी अरुण की हत्या

Sun, 10 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
पहचान लेने पर लुटेरों ने की थी अरुण की हत्या
पहचान लेने पर लुटेरों ने की थी अरुण की हत्या
विज्ञापन

-29 नवंबर की रात पिपरी के भगवतपुर गांव के बाहर मिली थी लाश
-पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर किया घटना का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (कौशाम्बी)। पिपरी पुलिस ने शनिवार को अरुण हत्याकांड का खुलासा कर लिया। लूटपाट के दौरान युवक बदमाशों को पहचान गया था। इसके बाद उसकी हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया गया था। पुलिस के हत्थे चढ़े हत्यारोपी ने जुर्म कबूल करते हुए परत-दर-परत घटना का रहस्य खोला। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजते हुए फरार साथी लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

पिपरी थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव निवासी अरुण कुमार (35) पुत्र शीतला प्रसाद दो भाइयों में छोटा था। मंगलवार की रात यानी 29 नवंबर को वह झलवा से शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर के लिए निकला था। इसी दौरान किसी ने उसकी हत्या कर दी थी। वारदात अंजाम देने के बाद कातिलों ने शव गांव के समीप खेत में फेंक बाइक और मोबाइल लेकर फरार हो गए थे। हत्यारोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार की सुबह पतौना ईंट भट्ठे के समीप खड़े ओसामा पुत्र असलम निवासी उमरी थाना धूमनगंज को धर दबोचा। पकड़े गए युवक ने पुलिस के सामने अरुण हत्याकांड का खुलासा किया। बताया कि वह साथियों के साथ मिल अरुण को लूटपाट की नियत से रोका था। इस दौरान अरुण उन्हें पहचान गया था। इससे पहले वह किसी को घटना की जानकारी देता लुटेरों ने उसकी हत्या कर शव सड़क किनारे एक खेत में फेंक दिया था। इसके बाद बाइक और मोबाइल लेकर वह फरार हो गए। एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि पकड़ा गया हत्यारोपी शातिर लुटेरा है। युवक के कब्जे से मोबाइल और लूट की बाइक भी बरामद कर ली गई है। बाइक का नंबर प्लेट बदल वह खुद प्रयोग करता था। हत्यारोपी को जेल भेजते हुए पुलिस फरार अन्य हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed