फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   खाद व्यापारी के घर डकैतों ने बोला धावा

खाद व्यापारी के घर डकैतों ने बोला धावा

Sat, 25 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खाद व्यापारी के घर डकैतों ने बोला धावा
खाद व्यापारी के घर डकैतों का धावा
विज्ञापन

-घेराबंदी पर पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए भागे बदमाश
-देवीगंज बाजार में बृहस्पतिवार की रात हुई घटना, डकैतों की तलाश में दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू (कौशाम्बी)। सैनी कोतवाली के देवीगंज बाजार में खाद व्यापारी के घर बृहस्पतिवार रात डकैतों ने धावा बोल दिया। डकैतों के आने की आहट पर व्यापारी ने पड़ोसियों के साथ घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस और ग्रामीणों के घेराबंदी करने पर बदमाश पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए भाग निकले। घटना के बाद से इलाके में दहशत फैली है।
सैनी कोतवाली के देवीगंज बाजार निवासी लवकुश खाद व्यापारी है। लेहदरी रोड पर बने मकान में परिवार के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात कारोबारी के घर असलहाधारी डकैतों ने लूटपाट की नियत से धावा बोल दिया। पड़ोसी की छत के रास्ते पहुंचे डकैतों की आहट व्यापारी को हुई तो उसने फोन से पहले मोहल्ले के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी। हरकत में आई पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से व्यापारी के घर पर डकैतों को पकड़ने के लिए घेराबंदी का प्रयास किया। इस पर बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए उनका पीछा किया लेकिन गिरोह गंगा की तराई में पहुंचकर गुम हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे सीओ ने डकैतों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें लगाईं। ताबड़तोड़ दबिश के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले। सीओ अंशुमान मिश्र ने बताया कि डकैतों के गिरोह का पता लगाया जा रहा है। जल्द की घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन

-------------------------
महिला के साथ दबोचा गया गिरोह का सदस्य
सिराथू (ब्यूरो)। खाद कारोबारी के घर डाका डालने का प्रयास करने वाले गिरोह के करीब पुलिस की टीमें पहुंच चुकी हैं। सूत्रों की मानें तो सैनी पुलिस ने गैंग के एक सक्रिय सदस्य के साथ एक महिला को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस इन्हीं के जरिए गिरोह का भंडा फोड़ने की तैयारी में है। हालांकि इस बाबत पुलिस अफसर अभी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। डकैती के प्रयास से इलाके में सनसनी फैली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed