फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पड़ोसी युवक ने किशोरी की लूटी आबरू

पड़ोसी युवक ने किशोरी की लूटी आबरू

Mon, 17 Jul 2017 08:58 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
पड़ोसी युवक ने किशोरी की लूटी आबरू
पड़ोसी युवक ने लूटी किशोरी की आबरू
विज्ञापन

शनिवार रात सोते समय की दरिंदगी, एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी इलाके की एक किशोरी की शनिवार रात पड़ोसी युवक ने अस्मत लूट ली। रात में किशोरी छत पर अकेली सो रही थी। दरिंदगी के बाद युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। बदहवास हालत में छत से नीचे पहुंची किशोरी ने आपबीती परिजनों को बताई। रविवार शाम पीड़िता के मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी शनिवार रात छत पर अकेली सो रही थी। परिवार के अन्य सदस्य आंगन में सोए थे। बताया कि आधी रात पड़ोस का युवक दीवार फांदकर छत पर पहुंचा और सोते समय मुंह दबा लिया। जब तक वह आबरू बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती युवक ने अस्मत लूट ली। दरिंदगी के बाद युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। दरिंदे के चंगुल से छूटी किशोरी बदहवास हालत में छत से नीचे पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। रविवार सुबह थाने पहुंची पीड़िता की मां ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। जांच पड़ताल के बाद पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रामू के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




विवाहिता से दुराचार, रिपोर्ट नहीं
मंझनपुर (ब्यूरो)। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता के साथ 29 जून को पड़ोसी युवक ने दरिंदगी की। खेत से लौटते समय हवस का शिकार बना डाला। घटना के बाद से पीड़िता न्याय के लिए भटक रही है। आरोप है कि पुलिस तहरीर लेने के बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सोमवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed