फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   20 छात्रों का चार लाख लेकर कोचिंग संचालक फरार

20 छात्रों का चार लाख लेकर कोचिंग संचालक फरार

Fri, 14 Dec 2018 05:47 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
20 छात्रों का चार लाख लेकर कोचिंग संचालक फरार
20 छात्रों का चार लाख लेकर कोचिंग संचालक फरार
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा इलाके के अषाढ़ा गांव में महीने भर पहले खुला था कोचिंग सेंटर
पीड़ित छात्रों ने एएसपी से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा इलाके के अषाढ़ा गांव में महीने भर पहले कोचिंग सेंटर खोलने वाला शातिर करीब 20 छात्रों का चार लाख रुपया लेकर फरार हो गया है। पीड़ित छात्रों ने शुक्रवार को एएसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।

करारी निवासी फैज, राहुल, राकेश, दिनेश, प्रवेश, सुधीर, नितिन, क्षितिज, रोशन, प्रवीण, बोधन व प्रदीप सहित करीब 20 छात्रों ने बताया कि तकरीबन महीने पहले अषाढ़ा गांव में एक कोचिंग सेंटर खोला गया था। इसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विषयों की पढ़ाई होने की बात कही गई थी। कोचिंग संचालक ने प्रयागराज के चर्चित अध्यापकों से पढ़ाई कराने का झांसा देकर सभी छात्रों से 20-20 हजार रुपया जमा करा लिया। इसके बाद सेंटर में ताला बंद करके फरार हो गया। छात्रों की मानें तो अभी तक वह संचालक की तलाश कर रहे थे। उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगने पर शुक्रवार को पीड़ितों ने एएसपी से शिकायत की। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने पश्चिमशरीरा इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मामले में पश्चिमशरीरा एसओ संजय गुप्ता का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed