{"_id":"598cb1cb4f1c1b8d418b45c2","slug":"151502392779-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचले युवक ने पड़ोसन की लूटी आबरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनचले युवक ने पड़ोसन की लूटी आबरू
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने पड़ोसन की लूटी आबरू
-अदालत के आदेश पर सात महीने बाद पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सैनी इलाके में खेत गई पड़ोसन की मनचले युवक ने आबरू लूट ली। घटना के सात महीने बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
सैनी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती 6 दिसंबर की शाम खेत की ओर गई थी। पहले से घात लगाकर बैठा पड़ोस का युवक अकेली देख उसे जबरन अरहर के खेत में उठा ले गया। इसके बाद मुंह दबाकर अस्मत लूट ली। दरिंदगी के बाद बदहवास हालत में छोड़कर भाग निकला। दंरिंदे के चंगुल से छूटी युवती घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। पड़ोसी के घर उलहना देने के बाद थाने पहुंची। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई में आनाकानी करती रही। जिसकी शिकायत कई बाद उच्चाधिकारियों से की गई। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर बुधवार को सैनी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। एसओ योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच पड़ताल की जा रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।