{"_id":"5c378fe1bdec227330556594","slug":"15-lacs-looted-from-the-wife-of-pump-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंप मालिक की पत्नी को चकमा देकर 15 लाख ले उड़ा शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंप मालिक की पत्नी को चकमा देकर 15 लाख ले उड़ा शातिर
Fri, 11 Jan 2019 12:03 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। नगर कोतवाली के करीब गुरुवार शाम एक पेट्रोल पंप मालिक की पत्नी को चकमा देकर शातिर 15 लाख रुपया नगद ले उड़ा। आरोपी युवक पंप का मैनेजर बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जिले के साथ फतेहपुर में भी दबिश दी। पर, वह पकड़ा नहीं जा सका। पीड़िता ने शातिर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
मंझनपुर इलाके के ओसा निवासी अनिल चौरसिया ने घर के पास ही पेट्रोल पंप खोल रखा है। गुरुवार दोपहर उनकी पत्नी बीना चौरसिया पंप मैनेजर के साथ कंपनी के खाते में जमा करने के लिए 15 लाख रुपया नगद लेकर कोतवाली के बगल स्थित यूनियन बैंक पहुंचीं। बीना की मानें तो बैंक शाखा के भीतर पहुंचते ही मैनेजर कोई कागज लेने जाने की बात कहकर रुपयों भरा बैग लेकर बाहर निकल आया। इसके बाद पहले से खड़ी स्कार्पियो में बैठकर फरार हो गया।
बीना ने स्कार्पियो का नम्बर नोट कर लिया है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही एसपी प्रदीप गुप्ता ने जिले भर की पुलिस को अलर्ट कर दिया। हालांकि घेराबंदी में स्कार्पियो पकड़ी नहीं जा सकी। मैनेजर फतेहपुर के प्रेम नगर का रहने वाला है। उसकी तलाश में पुलिस ने जिले के साथ फतेहपुर के कई स्थानों पर दबिश दी। पंप मालिक की बीवी ने मैनेजर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने की बात कह रही है।