{"_id":"5c34a46abdec2256cb724f5e","slug":"141546953834-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत
कोखराज कोतवाली के सामने मंगलवार सुबह हुई घटना, मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
मूरतगंज। कोखराज कोतवाली के सामने मंगलवार सुबह सड़क किनारे खड़े बिगड़े हुए ट्रक से एक तेज रफ्तार ट्रक भिड़ गया। हादसे में उसके चालक की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
कासगंज जिले के सिड़पुरा थाना स्थित नगला चेतराम गांव का विपिन सिंह (40) पुत्र जयसिंह ट्रक चालक था। मंगलवार सुबह वह हरी मटर लादकर जालौन से कोलकाता जा रहा था। कोखराज कोतवाली के सामने कोहरे की बदौलत समझ नहीं पाया और उसका ट्रक सड़क किनारे खड़े बिगड़े हुए दूसरे ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि चालक विपिन की मौके पर ही मौत हो र्गई। वहीं, परिचालक मुकेश घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक में फंसे मृतक चालक के शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिजन बदहवास हालत में कोखराज पहुंच गए थे।
-------
ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा का पैर कटा
टेंढ़ीमोड़ (ब्यूरो)। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बसावनपुर गांव का गुलाब रेलवे कर्मचारी है। उसकी बेटी आकांक्षा (14) कक्षा नौ की छात्रा है। बताया जाता है कि सोमवार शाम किसी बात को लेकर आकांक्षा का बड़े भाई से झगड़ा हो गया। रात में परिजनों के सोने के बाद आकांक्षा घर से चली गई। गांव के बाहर रेलवे लाइन पर संदिग्ध दशा में वह ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसका दाहिना पैर कट गया। कटे हुए पैर को कुत्तों ने घसीटकर गांव के ही विनोद दुबे के दरवाजे पर रख दिया। सुबह नींद खुलने पर विनोद ने लड़की का कटा पैर देखा तो उसके होश उड़ गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो ट्रैक पर आकांक्षा बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। उसे प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आकांक्षा जान देने के इरादे से ट्रेन के सामने कूदी अथवा हादसे का शिकार हुई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।