{"_id":"5b2411f04f1c1bf96e8b85ca","slug":"141529090544-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में रिश्वत मांगने पर बिफरी विहिप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में रिश्वत मांगने पर बिफरी विहिप
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पइंसा। बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा उदहिन बुजुर्ग में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के नाम पर रिश्वत मांगने से खफा विहिप कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को घटमापुर चौराहे पर सड़क जाम कर दिया। इससे सिराथू और धाता रोड पर करीब एक घंटे तक लोग परेशान रहे। पुलिस ने किसी तरह जाम समाप्त कराया।
सिराथू विकास खंड के कुंड्रावी गांव निवासी झल्लर प्रसाद व उसके भाई नर्मदा प्रसाद का कहना है कि उनकी मां राजरानी देवी के नाम बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैक उदहिन बुजुर्ग में किसान क्रेडिट का खाता था। करीब दो साल पहले राजरानी की मौत हो गई। बेटों ने बैंक से लिए गए कर्ज में 16 हजार 300 बकाये को जमा कर दिया। इसके बाद दोनों भाई ने अपने नाम केसीसी बनाने के लिए आवेदन किया। आरोप है कि फील्ड मैनेजर नवन कुमार ने केसीसी बनाने के लिए पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इसकी जानकारी उन्होंने गांव के विहिप नेता अशोक तपसी को दी। मामले में नेता ने गुरुवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से शिकायत कर फील्ड मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
आरोप है कि शुक्रवार को वे लोग बैंक गए और दोनों भाइयों के नाम पर केसीसी जारी करने को कहा। इस पर फील्ड मैनेजर ने धमावां की शाखा में केसीसी बनवाने के लिए कह दिया। इससे नाराज विहिप नेता ने अपने समर्थकों के साथ करीब 12 बजे सिराथू-धाता मार्ग पर स्थित घटमापुर में सड़क जाम कर दिया। इससे आवागमन ठप हो गया। जाम लगाने वाले लोग सिर्फ दो पहिया वाहन को ही गुजरने दे रहे थे। इससे बस और चार पहिया सवार लोगों को एक घंटे तक गर्मी में परेशान हो गए। मामले की जानकारी होने पर पइंसा थानाध्यक्ष विजय कुशवाहा फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। इस बाबत फील्ड मैनेजर का कहना है कि उनके पास तीन बैंक का चार्ज है इस वजह से झल्लर और नर्मदा के काम में देरी हुई है। फिलहाल उनकी केसीसी बना दी गई है। वहीं शाखा प्रबंधक सूरज प्रजापति का कहना है कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही बैंक का चार्ज लिया है। अगर बैंक में कोई अवैध वसूली करता है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।