फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पति ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, ससुर ने छेड़खानी

पति ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, ससुर ने छेड़खानी

Sun, 30 Dec 2018 08:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
पति ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, ससुर ने छेड़खानी
मंझनपुर। करारी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला के साथ पति ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि ससुर ने भी छेड़खानी की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति, ससुर सहित आठ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


करारी इलाके की एक महिला ने बताया कि पड़ोसी युवक से करीब दो साल पहले उसका विवाह हुआ है। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो इधर बीच करीब महीने भर तक हर दूसरे-तीसरे दिन पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाया। विरोध करने पर लात-घूसों से पिटाई की। दो दिन पहले ससुर ने भी अश्लील हरकत की। ऐसे में परेशान पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दे दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पति व ससुर सहित आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न तथा अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और छेड़खानी करने का केस दर्ज कर लिया है। मामले में करारी इंस्पेक्टर राजेश सिंह का कहना है कि एफआईआर लिखकर आरोपों की जांच कराई जा रही है। फिलहाल आरोपी घर से फरार हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed