फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दहेज की खातिर जिंदा जलाकर मौत के घाट उतारी गई गीता

दहेज की खातिर जिंदा जलाकर मौत के घाट उतारी गई गीता

Mon, 15 Oct 2018 01:13 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर जिंदा जलाकर मौत के घाट उतारी गई गीता
दहेज की खातिर गीता को जिंदा जलाकर मार डाला
विज्ञापन

सैनी कोतवाली क्षेत्र के लुकिया गांव में हुई थी घटना
मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास और ससुर के खिलाफ केस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/सिराथू। सैनी कोतवाली क्षेत्र के लुकिया गांव में शनिवार रात संदिग्ध दशा में आग से झुलसी महिला की मौत हो गई है। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए बेटी को जिंदा जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर पुलिस ने पति सहित तीन के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

सैनी क्षेत्र के चकिया (परसीपुर) निवासी बचान ने बताया कि उसने अपनी बेटी गीता देवी (25) का विवाह करीब चार साल पहले लुकिया के सुजीत से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़ित के मुताबिक शनिवार रात ससुरालीजनों ने उसकी बेटी को बेरहमी से पीटा। इसके बाद जिंदा जला दिया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मायके वाले रोते-बिलखते हुए लुकिया पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति सुजीत, ससुर सत्य नारायण व सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में सैनी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed