फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बिजली के तार से चिपका किशोर, मौत

बिजली के तार से चिपका किशोर, मौत

Wed, 27 Dec 2017 12:35 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
बिजली के तार से चिपका किशोर, मौत
बिजली के तार से चिपका किशोर, मौत
विज्ञापन

-मीटर रीडिंग करने गए कर्मी देख निकाल रहा था कटिया
-गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली कर्मी को बनाया बंधक, पुलिस
के पहुंचने पर शांत हुआ माहौल
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोर्रो गांव में मंगलवार दोपहर बिजली के तार से एक किशोर चिपक गया। मीटर रीडिंग करने गए कर्मी को देख वह कटिया का तार निकाल रहा था। किशोर की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली कर्मी को बंधक बना लिया। बवाल की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस गांव पहुंची और कर्मी को बचाते हुए उग्र ग्रामीणों को शांत कराया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
मंझनपुर कोतवाली के कोर्रो गांव में मंगलवार को बिजली विभाग का संविदा कर्मी लवलेश निवासी जियापुर खनवारी मीटर रीडिंग करने गया था। बताया जा रहा है कि वह शिवमूरत के घर पहुंचा तो उसका बेटा अजय कुमार (14) हड़बड़ाकर बिजली के खंभे से लगे कटिया निकालने लगा। इसी दौरान वह तार से चिपक गया। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। किशोर की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली कर्मी को दौड़ाकर बंधक बना लिया। इसके बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। कोर्रो गांव में बवाल की सूचना मिलते ही कोतवाल धनंजय वर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उग्र लोगों को शांत कराते हुए बंधक कर्मी को बचाया। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाल ने बताया कि बिजली का तार निकालते समय करंट की जद में आने से किशोर की मौत हुई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---------------
कक्षा सात का छात्र था किशोर
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोर्रो गांव के शिवमूरत के तीन बेटे अभय, अजय और सौरभ हैं। इनमें से दूसरे नंबर का बेटा अजय कक्षा सात का छात्र था। मंगलवार दोपहर बिजली कर्मी को देख वह कटिया निकालने लगा। इसी दौरान करंट की जद में आ गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed