{"_id":"5a186e344f1c1b4e718b55b7","slug":"131511550516-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरहद के कुंए में मिली लापता युवक की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरहद के कुंए में मिली लापता युवक की लाश
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुएं में मिली लापता युवक की लाश
-पांच दिन पहले अबूझ हालत में हो गया था लापता, परिजन जता रहे हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
अजुहा (कौशाम्बी)। सैनी के रघुनाथपुर गांव के लापता युवक की लाश शुक्रवार सुबह फतेहपुर सरहद पर एक कुएं में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची खखरेरू पुलिस ने शव की पहचान कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पांच दिन पहले युवक घर से लापता हुआ है। युवक का शव मिलने के बाद से परिजनों का हाल बेहाल है।
सैनी कोतवाली के रघनाथपुर गांव का सुखलाल (35) पुत्र दस्सू लोधी 19 नवंबर की रात करीब नौ बजे घर से निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन करते हुए घटना की जानकारी सैनी पुलिस को दी। शुक्रवार सुबह लापता युवक की लाश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के नरैया गांव के समीप कुंए में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची खखरेरू पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए मौजूद लोगों से शव की पहचान कराई। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोग युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।