फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   भाई को बंधक बनाकर दुराचार पीड़िता से लिखवाया सुलहनामा

भाई को बंधक बनाकर दुराचार पीड़िता से लिखवाया सुलहनामा

Thu, 06 Jul 2017 08:07 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
भाई को बंधक बनाकर दुराचार पीड़िता से लिखवाया सुलहनामा
मंझनपुर।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली क्षेत्र की एक युवती के साथ गांव के ही युवक ने शादी का झांसा देकर दुराचार किया था। शादी से इंकार करने पर पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। आरोपी ने पीड़िता के भाई को बंधक बना सुलहनामा लिखवा लिया। इससे पीड़िता परेशान है। युवती ने गुरुवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।

इलाके की एक युवती के यहां गांव के ही युवक का आना जाना था। दोनों के बीच मधुर संबंध बन गए। युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई तो उसने शादी के लिए दबाव बनाया। आरोपी ने युवती को बहला-फुसलाकर उसका गर्भपात करा दिया। गर्भपात होने के बाद युवक ने शादी करने से साफ मना कर दिया।
विज्ञापन


इससे परेशान युवती ने सैनी कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी। रिपोर्ट न दर्ज होने पर न्यायालय की शरण में गई। अदालत के आदेश पर मामला दर्ज किया गया। आरोपी प्रकरण में बुरी तरह से फंस गया तो उसने बचने के लिए पीड़िता के 11 वर्षीय भाई को बंधक बना लिया। भाई की हत्या करने की धमकी देकर आरोपी ने पीड़िता से सुलहनामा लिखवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इसी सुलहनामे के आधार पर पुलिस आरोपी को क्लीन चिट देने की तैयारी में है। इसकी जानकारी होते ही पीड़िता ने सैनी कोतवाली पुलिस को भाई को बंधक बनाकर सुलहनामा लिखवाने की तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गुरुवार को मामले की शिकायत एसपी से की गई। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।

भाई को बंधक बना दुराचार पीड़िता से लिखवाया सुलहनामा
रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार
शादी का झांसा देकर आरोपी ने लूटी थी अस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed