{"_id":"5c1a97d4bdec225715597dac","slug":"121545246676-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिरों ने एटीएम तोड़कर 36 हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिरों ने एटीएम तोड़कर 36 हजार उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल (कौशाम्बी)। क्षेत्र के चित्तापुर गांव स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम तोड़कर मंगलवार रात शातिरों ने 36 हजार रुपये पार कर दिए। घटना में एटीएम के सिक्योरिटी गार्ड की भूमिका संदिग्ध है। पुलिस ने गार्ड को हिरासत में ले लिया है। मामले में सहायक शाखा प्रबंधक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के चित्तापुर गांव में बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम बूथ है। मंगलवार रात शटर तोड़कर भीतर घुसे चोरों ने एटीएम तोड़कर करीब 36 हजार रुपये उड़ा दिए। सुबह घटना की जानकारी होते ही बैंक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंचे इंस्पेक्टर प्रदीप रॉय ने जांच की। सहायक शाखा प्रबंधक ने बताया कि चोरों ने एटीएम के डस्टबिन से रुपये उड़ाये हैं। डस्टबिन में ग्राहकों का वापसी का रुपया पड़ा रहता है। वहीं, पुलिस के मुताबिक घटना में बूथ के गार्ड की ही भूमिका संदिग्ध लग रही है। सीसीटीवी फुटेज में जो चेहरा सामने आया है, वह धूमिल है। पर, देखने से लग रहा है कि गार्ड का ही है। गार्ड को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। सहायक शाखा प्रबंधक अमित तयाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर प्रदीप रॉय का कहना है कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।