{"_id":"5afae2c14f1c1be3408b5830","slug":"121526391489-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पइंसा में दो घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पइंसा में दो घरों से लाखों की चोरी
Updated Tue, 15 May 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पइंसा। क्षेत्र के बदबदापर गांव में चोरों ने सोमवार रात दो घरों में सेंध लगाकर नगदी, गहने समेत लाखों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामियों को सुबह हुई। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
बदबदापर निवासी रामलाल पुत्र श्रीचंद्र किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। सोमवार रात वह और उसके परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरे में सो गए। इस दौरान सेंध काटकर घर से चोर करीब 70 हजार रुपये, करीब डेढ़ किलो चांदी और दो तोला सोने के गहने, कपड़ा, बर्तन, बिस्तर व अनाज सहित लगभग दो लाख का सामान उठा ले गए। इसके बाद चोरों ने रामलाल के पड़ोसी केशनलाल के घर को निशाना बनाया। दीवार फांदकर उसके घर में घुसे चोर करीब 20 हजार रुपये, दो किलो चांदी और चार तोला सोने के गहने समेत करीब एक लाख का सामान समेट ले गए। सुबह दोनों परिवारों के सदस्यों को घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने जांच की। मामले में पइंसा एसओ विजय कुशवाहा का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों को पकड़कर जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।