फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सड़क हादसे में घायल जलनिगम कर्मी की मौत

सड़क हादसे में घायल जलनिगम कर्मी की मौत

Mon, 19 Nov 2018 01:47 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल जलनिगम कर्मी की मौत
सड़क हादसे में घायल जलनिगम कर्मी की मौत
विज्ञापन

- चरवा कोतवाली क्षेत्र के बेरुआ गांव के समीप छह नवंबर को हुई थी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
चरवा। क्षेत्र के बेरुआ गांव के समीप 12 दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए जल निगम कर्मी की रविवार सुबह मौत हो गई। उसे प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
चरवा कोतवाली क्षेत्र के काजू गांव का संतोष कुमार (45) पुत्र इंद्रपाल भरवारी जल निगम कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। छह नवंबर की शाम दफ्तर बंद होने के बाद वह साइकिल से घर लौट रहा था। बेरुआ गांव के समीप पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी थी। जिससे वह घायल हो गया था। जल निगम कर्मचारी को परिवार वालों ने प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां रविवार सुबह उसकी सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस तहरीर के अधार पर रिपोर्ट लिखने की बात कह रही है।
विज्ञापन



बाइकों की भिड़ंत में चार युवक घायल
- नगर कोतवाली क्षेत्र के चक खोदायगंज गांव के समीप रविवार सुबह हुआ हादसा
फोेटो नं.01 से 04 तक
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के चक खोदायगंज गांव के समीप रविवार सुबह बाइक सवारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चार युवक घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक खोदायगंज गांव का मो. अफजल रविवार सुबह पड़ोसी मो. रजा के साथ किसी काम से मंझनपुर जा रहा था। गांव की मुख्य सड़क पर पहुंचते ही सामने से आए बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। उस बाइक पर मधवामई निवासी अरविंद और अजय सवार थे। टक्कर होते ही दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग गिरकर लहूलुहान हो गए। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आननफानन एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल किसी पक्ष ने कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed