फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   इश्क में फना हुआ प्रेमी, प्रेमिका ने खाया जहर

इश्क में फना हुआ प्रेमी, प्रेमिका ने खाया जहर

Sat, 05 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
इश्क में फना हुआ प्रेमी, प्रेमिका ने खाया जहर
इश्क में नाकाम युवक ने दी जान
विज्ञापन

सैनी के पास रेलवे ट्रैक पर मिली फतेहपुर के युवक की लाश
प्रेमिका के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना पर आत्महत्या करने की चर्चा
युवती निजी अस्पताल में भर्ती, युवक के परिजन जता रहे आशंका
प्रेमिका अस्पताल में भर्ती, मामले को दबाने में जुटे परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
अजुहा (कौशाम्बी)। इश्क में फतेहपुर के बिछियांवा का विजय कुमार (25) गुरुवार शाम फना हो गया। युवक ने प्रेमिका के जहर खाने की जानकारी होते ही ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। वह जयपुर (राजस्थान) जाने के लिए अपने साथियों के साथ घर से निकला था। प्रेमिका की हालत खराब है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को लड़की के परिजन दबाने की कोशिश कर रहे हैं।

फतेहपुर के बिछियांवा (खखरेरू) निवासी विजय कुमार (25) पुत्र सुरेश कुमार जयपुर में नौकरी करता है। नागपंचमी पर वह अपने घर आया था। विजय का करीब दो साल से एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार को विजय जयपुर के लिए अपने साथियों के साथ दोपहर को घर से निकला। फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर वह ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान उसके पास एक फोन आया तो अचानक साथियों को बिना कुछ बताए वापस चला गया। देर शाम उसने सैनी कोतवाली क्षेत्र के भैरव बाबा मंदिर के सामने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। सुबह लाश मिली तो सनसनी फैल गई। घटनास्थल से बिछियांवा गांव नजदीक है। स्थानीय लोगों ने ही उसकी शिनाख्त की। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। भाई अजय कुमार ने शव की पहचान की। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि विजय का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसके घर से निकलने के बाद शाम को उसने जहर खा लिया था। इससे उसकी हालत गंभीर है। इसकी जानकारी होने पर ही विजय ने आत्महत्या की है। पुलिस ने विजय की प्रेमिका से अजुहा के एक निजी अस्पताल में पूछताछ की। उसके परिजनों ने पुलिस से प्रेमिका की बातचीत नहीं होने दी। विजय की लाश मिलने के बाद उसके भाई अजय ने पोस्टमार्टम हाउस में घटना को लेकर आशंका जताई। अजय का कहना है कि उसके भाई का मोबाइल नहीं मिला है। प्रेमिका ने जहर गुरुवार शाम को खाया था लेकिन उसको शुक्रवार सुबह अजुहा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में प्रेमिका से बातचीत भी नहीं करने दी जा रही है। पुलिस की भी कार्रवाई में रोड़ा पैदा किया जा रहा है। उधर, सैनी एसओ योगेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या प्रतीत हो रही है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed