{"_id":"5cc983edbdec220764027720","slug":"111556710381-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदा जलकर महिला मरी, पति व बेटा झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जिंदा जलकर महिला मरी, पति व बेटा झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिंदा जलकर महिला मरी, पति व बेटा झुलसे
नगर कोतवाली इलाके के सेलरहा पश्चिम गांव में मंगलवार रात हुई घटना
पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब, ढिबरी से लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली इलाके के सेलरहा पश्चिम गांव में मंगलवार रात आग से जिंदा जलकर एक विवाहिता की मौत हो गई। उसका पति व बेटा झुलस गए। उन्हें एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
सेलरहा पश्चिम गांव का राकेश कुमार (32) किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। सोमवार को वह परिवार के साथ दर्शन करने मैहर गया था। मंगलवार रात लौटने के बाद राकेश, उसकी बीवी अनीता (30), बेटा आदित्य (6) तथा सूरज (1) एक ही कमरे में सो गए। रोशनी के लिए इन लोगों ने आलमारी में ढिबरी जलाकर रखी थी। अचानक जलती हुई ढिबरी अनीता के बिस्तर पर गिर गई। जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अनीता को चपेट में ले लिया। उसे बचाने के चक्कर में राकेश व आदित्य भी झुलस गए। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों तथा पट्टीदारों ने आननफानन एम्बुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने स्वरूपरानी नेहरु चिकित्सालय प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां बुधवार सुबह अनीता की मौत हो गई। आदित्य और राकेश की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। घटना के बाद से परिवार वालों की रो-रोकर हालत खराब है।
----
मासूम सूरज को खरोच तक नहीं
मंझनपुर। घटना के वक्त एक वर्षीय बेटा सूरज अनीता के साथ उसकी चारपाई पर सो रहा था। जबकि राकेश व आदित्य दूसरी खाट पर थे। लपटों को देख हड़बड़ाहट में उठे राकेश ने सूरज को उठाकर बाहर बैठा दिया। जिससे वह बाल-बाल बच गया। अब मासूम सूरज के सिर से मां का साया उठ गया है। मां के बिना साल भर के बच्चे की परवरिश कैसे होगी ? यह सवाल हर किसी की आंखों में आंसू ला रहा है।