फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   हादसे में किसान की मौत, फूंक दी बस

हादसे में किसान की मौत, फूंक दी बस

Mon, 02 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
हादसे में किसान की मौत, फूंक दी बस
बारा (कौशाम्बी)। कोतवाली क्षेत्र के बिजिया चौराहे के समीप रविवार दोपहर बेकाबू निजी बस ने एक बाइक सवार किसान को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बस भगाने के प्रयास में चालक ने टक्कर मारकर एक और व्यक्ति को घायल कर दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों व परिजनों ने तोड़फोड़ करते हुए बस को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


कौशाम्बी क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव के जवाहरलाल कुशवाहा (50) पुत्र विश्वनाथ किसानी करके परिवार का खर्च चलाते थे। रविवार दोपहर वह किसी काम से बैगवां बाजार जा रहे थे। बिजिया चौराहे के समीप सामने से आई बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे जवाहर गिरकर लहूलुहान हो गया। इस दौरान अनियंत्रित हुई बस उन्हें कुचलते हुए गुजर गई। मौके पर जवाहर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने बस भगाने का प्रयास किया, जिसकी चपेट में आकर सड़क किनारे खड़ा जगन्नाथपुर निवासी कौशल पुत्र मूलचंद्र भी घायल हो गया। गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने घटनास्थल पर शव रखकर सड़क जाम करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। तोड़फोड़ के साथ बस में आग लगा दी गई। हंगामे की जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर अश्वनी श्रीवास्तव, सीओ सिटी एसएन पाठक करारी, कौशाम्बी, सरायअकिल व पिपरी कोतवाली की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों का गुस्सा शांत कराया। इस दौरान सरायअकिल-कौशाम्बी मार्ग पर करीब आधे घंटे तक आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed