फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   महिला को बाइक सवार ने रौंदा, मौत, चक्काजाम

महिला को बाइक सवार ने रौंदा, मौत, चक्काजाम

Tue, 05 Sep 2017 01:09 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
महिला को बाइक सवार ने रौंदा, मौत, चक्काजाम
महिला को बाइक सवार ने रौंदा, मौत, चक्काजाम
विज्ञापन

पति के साथ गंगा स्नान कर लौट रही थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
पइंसा।
कैमा गांव के सामने सोमवार दोपहर गंगा स्नान कर पति के साथ लौट रही महिला को बाइक सवार ने रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला। इससे गुस्साए लोगों ने धाता-सिराथू मार्ग पर चक्काजाम कर हंगामा किया। पइंसा थाने की पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत करा शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फतेहपुर के धाता की राममनी (35) सोमवार को अपने पति रमाशंकर के साथ कड़ा धाम में गंगा स्नान को आई थी। दोपहर करीब 12 बजे वह पति के साथ वापस जा रही थी। कैमा गांव में राममनी की बहन रानी देवी ब्याही है। वापस लौटते समय राममनी बहन से मिलने के लिए कैमा गांव के सामने बाइक से उतरी। पति को छोड़कर वह सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान माेंगरी कड़ा का एक तेज रफ्तार बाइक सवार राममनी को टक्कर मारते हुए निकल भागा। इससे राममनी का एक पैर टूटा व सिर पर गंभीर चोटें आईं। हादसा होते ही बाइक सवार मौके से भाग निकला। आनन-फानन महिला को सिराथू सीएचसी में ले जाया गया। मगर उसे मृत घोषित कर दिया गया। इससे कोहराम मच गया। रमाशंकर ने परिजनों को जानकारी दी तो वे रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। महिला की मौत की खबर मिलते ही कैमा गांव के लोग उग्र हो गए। गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी होने पर पइंसा एसओ राकेश गौतम पहुंचे। करीब आधे घंटे बाद लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed