फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की फांसी पर लटकती मिली लाश

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की फांसी पर लटकती मिली लाश

Tue, 18 Jul 2017 07:58 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की फांसी पर लटकती मिली लाश
युवक की फांसी पर लटकती मिली लाश
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई घटना की मंगलवार की सुबह मिली जानकारी
युवक की मौत से गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म, तहकीकात में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नेवादा(कौशाम्बी)। सरायअकिल के ककरहाई गांव में सोमवार की रात एक युवक की अबूझ हालत में मौत हो गई। सुबह युवक की लाश घर के भीतर फंदे से लटकती मिली। सूचना मिलते की गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की संदिग्ध मौत को लेकर गांव में तमाम तरह की चर्चाएं है। हालांकि परिजन और पुलिस घटना को खुदकुशी मान रही है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के ककरहाई गांव का धनराज सरोज (22) पुत्र कामता प्रसाद सोमवार की रात खाना-पीना करने के बाद कमरे में सोने चला गया। मंगलवार की सुबह देर तक बाहर नहीं निकला तो परिजन मौके पर पहुंचे। युवक का शव फंदे से लटकता देख परिजनों के होश उड़ गए। पड़ोसी के घर चीख-पुकार सुन मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को कमरे से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की संदिग्ध मौत को लेकर गांव में तमाम तरह की चर्चाएं है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन

------------------
घर का इकलौता था धनराज
मंझनपुर(ब्यूरो)। ककरहाई गांव का धनराज एकलौता बेटा था। युवक की मौत के बाद से बूढे़ मां-बाप का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिजनों का कहना है इधर कुछ दिनों से युवक गुमसुम रहता था। वजह जानने का भी प्रयास किया गया पर वह कुछ भी नहीं बताया। किस बात से खफा होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। इसे लेकर परिजनों का हाल-बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed