फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   रेलवे में नौकरी के नाम पर युवक से ठगी

रेलवे में नौकरी के नाम पर युवक से ठगी

Wed, 07 Jun 2017 09:11 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी के नाम पर युवक से ठगी
मंझनपुर।
विज्ञापन

फतेहपुर के शातिरों ने अफजलपुरसातो गांव के एक युवक से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख रुपए ऐंठ लिए। रकम लेने के बाद शातिरों ने फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया।

नौकरी नहीं मिलने पर युवक ने रकम वापस करने को कहा तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। मंगलवार को पीड़ित युवक की तहरीर पर सैनी कोतवाली पुलिस ने तीन शातिरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली के अफजलपुरसातो निवासी मोहम्मद सुहैल पुत्र बरक्कत बेरोजगार युवक है। साल भर पहले उसकी मुलाकात फतेहपुर के अनु नगर मोहल्ला निवासी मोनीस से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोनीस ने उसे रेलवे में टीटी बनाने का सपना दिखाया। कहा कि रुपया खर्च करो तुम्हें नौकरी मिल जाएगी। इसके बाद शातिर ने पहले शैक्षिक अभिलेख मांगा। अभिलेख लेने के बाद कहा गया कि सारी बात हो गई है। रुपये की व्यवस्था कर लो। खेत गिरवी रखकर व रिश्तेदारों से कर्ज लेकर सात लाख रुपये मोनीस को दिया। मोनीस ने सेटिंग के तहत अपने साथियों से मिलवाया और उनको रेलवे का अधिकारी बताया।

झांसे में सुहैल आ गया। रकम लेने के तीन महीने के बाद शातिरों ने सुहैल को फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। नियुक्ति पत्र लेकर वह लखनऊ रेलवे जंक्शन गया तो पता चला वह फर्जी है। लखनऊ से घर लौटने के बाद युवक ने परिजनों को आपबीती बताई।


दूसरे दिन वह रकम मांगने मोनीस के घर गया तो उसको धमकी देकर भगा दिया गया। मंगलवार को सुहैल की तहरीर पर सैनी कोतवाली पुलिस ने आरोपी मोनीस, नसीर और नदीम के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।

रेलवे में नौकरी के नाम पर युवक से ठगी
रकम डकारने के बाद थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed